Press "Enter" to skip to content

रेलवे फाटक तोड़ने वाला आठ साल बाद पकड़ा / Shivpuri News

शिवपुरी। आठ साल पहले रेलवे फाटक तोड़कर फरार चल रहे बस चालक को आरपीएफ पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। बस चालक गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर-उधर छुप रहा था। लेकिन आरपीएफ पुलिस ने दबिश देकर पकड़ लिया।

आरपीएफ थाना टीआई रमेशचंद्र सिंह ने बताया कि बस चालक बनवारी पुत्र बाबूलाल राठौर निवासी ग्राम कनहर तहसील जौरा जिला मुरैना को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल आठ साल पहले पोहरी-शिवपुरी रोड स्थित रेलवे फाटक को बस की टक्कर सेे तोड़ दिया था। घटना के बाद बनवारी राठौर फरार चल रहा था। एसआई संतोष सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक शिवनारायण व आरक्षक राजूलाल की विशेष टीम गठित कर शिवपुरी स्थित पोहरी बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है। आरपीएफ टीआई ने बताया कि बस चालक को रेलवे लिंक जिला मजिस्ट्रेट ग्वालियर के सक्षम 1 जुलाई को पेश करेंगे।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!