ग्वालियर
![](https://fastsamachar.com/wp-content/uploads/2024/03/image-49.png)
राहुल गांधी राजस्थान के धौलपुर से मुरैना के लिए रवाना हो चुके हैं।
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर आज मध्यप्रदेश आ रहे हैं। उनकी ये यात्रा प्रदेश में 5 दिन रहेगी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर-चंबल से यात्रा की शुरुआत होगी।
राहुल गांधी चंबल पुल को क्रॉस कर राजस्थान से मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश करने वाले हैं। धौलपुर से यात्रा मुरैना के लिए रवाना हो चुकी है। राहुल यहां जनसभा करेंगे। रात 8 बजे यात्रा बानमोर (मुरैना) से होते हुए ग्वालियर के पुरानी छावनी निरावली पॉइंट से शहर में एंट्री करेगी।
![](https://fastsamachar.com/wp-content/uploads/2024/03/image-50.png)
![](https://fastsamachar.com/wp-content/uploads/2024/03/image-51.png)
न्याय यात्रा के रूट को नो फ्लाइंग जोन बनाया
यात्रा के रूट को नो फ्लाइंग जोन बनाया गया है। साथ ही ग्वालियर-मुरैना में करीब 3 हजार जवान और अफसर उनकी सुरक्षा में तैनात किए जा रहे हैं।
कमलनाथ बोले- यात्रा में पूरे पांच दिन रहूंगा
कमलनाथ शनिवार सुबह छिंदवाड़ा से मुरैना के लिए रवाना हुए। यहां उन्होंने कहा- राहुल जी मध्यप्रदेश में न्याय यात्रा के लिए आ चुके हैं। मैं पूरे पांच दिन न्याय यात्रा में रहूंगा।
मुरैना से ग्वालियर, शिवपुरी और गुना तक कड़ी सुरक्षा
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/03/02/whatsapp-image-2024-03-02-at-11513-pm_1709371740.jpeg)
आईजी अरविंद सक्सेना खुद राहुल गांधी की न्याय यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। ग्वालियर से रवाना होकर यात्रा शिवपुरी और गुना जाएगी। इस दौरान पुलिस के साथ रिजर्व बल के जवान तैनात रहेंगे।
Be First to Comment