Press "Enter" to skip to content

रफ्तार का कहर : ट्रक ने मारी बाइक में टक्कर, माधव नगर निवासी विवेक शर्मा की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के सिंहनिवास फोरलाईन पर शनिवार दोपहर अपने देवताओं पर प्रसाद चढाकर लौट रहे दो लोगों को एक ट्रक ने रौंद दिया। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार विवेक पुत्र लक्ष्मीनारायण शर्मा निवासी माधव नगर शिवपुरी अपने साथी संजीव वराहर के साथ प्रसाद चढाकर अपनी बाईक से लौट रहा था। तभी किड्स गार्डन बाले रोड पर रोड पार करते समय एक ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। जिससे विवेक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि इस हादसे में संजीब गंभीर रूप से घायल हो गया।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!