Press "Enter" to skip to content

पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हरदा में: 50 से ज्यादा घर आग की चपेट में, आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। /#मध्यप्रदेश

भोपाल

शहर में मगरधा रोड पर स्थित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में आतिशबाजी के लिए रखे बारूद के संपर्क में आकर आग ने जल्द ही विकराल रूप धारण कर लिया। इसकी वजह से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया और लोग इधर-उधर भागते नजर आए। फैक्ट्री से उठतीं आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से देखा जा सकता है। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया गया है। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है।

हरदा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इससे आसपास के 60 से ज्यादा घरों में आग लग गई। कुछ लोगों की मौत की सूचना भी आ रही है। 25 से अधिक घायलों को हरदा जिला अस्पताल ले जाया गया है। प्रशासन ने 100 से ज्यादा घर खाली करवा दिए हैं। फैक्ट्री में लगातार धमाके हो रहे हैं।

फैक्ट्री मगरधा रोड पर बैरागढ़ गांव में है। फैक्ट्री में मंगलवार सुबह जोरदार विस्फोट हुआ और भीषण आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि पूरा शहर दहल उठा है। आतिशबाजी के लिए रखे बारूद के संपर्क में आकर आग ने जल्द ही विकराल रूप धारण कर लिया। इसकी वजह से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल है। फैक्ट्री से उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से देखा जा सकता है। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया गया है। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। हरदा, बैतूल, खंडवा और नर्मदापुरम से एंबुलेंस और दमकलों को बुलाया गया है। कलेक्टर ऋषि गर्ग, एसपी संजीव कुमार कंचन समेत पूरा प्रशासन मौके पर मौजूद।

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद अफरा-तफरी मच गई।

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद अफरा-तफरी मच गई।

घरों में अवैध रूप से रखा था बारूद

बताया गया कि फैक्ट्री के आसपास के घरों में अवैध रूप से बारूद रखा हुआ था। इस कारण कई घर पूरी तरह से उड़ गए। यहां से गुजर रहे कई राहगीर इसी चपेट में आ गए। उनके शव क्षत-विक्षत होने की चर्चा है। कई लाशें टुकड़ों में बंट गईं। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

तस्वीरों में देखिए हादसे का मंजर…

धमाके की चपेट में कई लोग आए हैं।

धमाके की चपेट में कई लोग आए हैं।

धमाके की चपेट में आने से कुछ राहगीरों की मौत हो गई।

धमाके की चपेट में आने से कुछ राहगीरों की मौत हो गई।

फैक्ट्री में लगी आग का धुआं दूर तक दिखाई दे रहा है।

फैक्ट्री में लगी आग का धुआं दूर तक दिखाई दे रहा है।

More from BhopalMore posts in Bhopal »
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!