Press "Enter" to skip to content

प्रियंका गांधी बोलीं- मोदी शुरू में कुछ करना चाहते थे: ये गलत बात है, आप अब अंधे हो गए है कि जो कर रहे हैं करने दो /राजस्थान

दौसा

प्रियंका गांधी ने दौसा लोकसभा सीट पर बांदीकुई में जनसभा को संबोधित किया।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज राजस्थान के बांदीकुई में चुनावी सभा को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि शुरू में पीएम नरेंद्र मोदी की इच्छा थी कि कुछ करेंगे, लेकिन 10 साल में इतनी बड़ी बातें करने के बाद रोजगार नहीं है, महंगाई बढ़ रही है, वादा पूरा नहीं कर पाए। इसलिए मुझे लगता है कि उनकी बातें हल्की पड़ रही हैं। आपने मोदीजी को सेवा के लिए आगे बढ़ाया, लेकिन अब अंधे क्यों हाे गए हैं? मोदीजी जो कर रहे हैं, करने दीजिए की भावना गलत है। इससे नुकसान मोदीजी का या हमारा नहीं हो रहा, आपका हो रहा है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि एक वीडियो देखा होगा कि इनके सांसद अलग-अलग प्रदेशों में कहने लगे हैं कि जब हमारी सरकार आएगी तो हम संविधान को बदलेंगे। मंच पर मोदीजी संविधान की बात करते हैं, लेकिन अपने लोगों से कहते हैं कि जाओ और बोलो कि संविधान बदलेंगे। वे संविधान इस तरह से बदलना चाहते हैं कि आपको पता भी न चले, इसलिए आपका जागरूक बनना जरूरी है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव में जो नेता सामने आता है, उसे आपकी बात करनी चाहिए। आजकल बहकी-बहकी सी बातें हो रही है। कोई आपके जज्बातों को उजागर करने के लिए धर्म की बात कर रहा है, कोई मांस-मछली की बात कर रहा है। मोदीजी राजस्थान में आकर यही बात करते हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!