Press "Enter" to skip to content

प्रियंका गांधी बोलीं- बहकी-बहकी बातें करते हैं प्रधानमंत्री: राजस्थान में कहा- लॉटरी बेचने वालों और वैक्सीन बनाने वालों तक से पैसे लिए मोदी जी ने /राजस्थान

भीनमाल

प्रियंका गांधी का राजस्थानी चुनरी पहनाकर स्वागत किया गया।

राजस्थान के भीनमाल (जालोर) में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सियासी हमला किया। उन्होंने कहा कि मोदीजी आजकल बहकी-बहकी बातें कर रहे हैं।

कभी झूठी वीरता दिखाते हैं, कभी गटर से गैस बनाते हैं, कभी बादल में मिसाइल छोड़ते हैं, कभी हवा में उड़ते हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि करना क्या है। वे असल में देश की जनता से कट चुके हैं। महंगाई और आम आदमी की समस्या पर बात नहीं कर रहे हैं।

जालोर-सिरोही से कांग्रेस ने अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को उम्मीदवार बनाया है। वैभव के समर्थन में हो रही सभा में सचिन पायलट सहित कांग्रेस के बड़े नेता पहुंचे हैं।

मोदीजी की तरह खोखली बातें नहीं करते- प्रियंका

  • अब साफ-साफ दिख रहा है कि मोदीजी गरीब के संघर्ष को पहचानने का तैयार नहीं हैं।
  • भ्रष्टाचार के बहाने दो-दो मुख्यमंत्री जेल में हैं। सभी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।
  • पहले भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं फिर उनकी पार्टी में जाते ही वो लोग साफ हो जाते हैं।
  • आज देश में सबसे बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया है जब सुप्रीम कोर्ट ने चंदे की सूची मांग तो सच्चाई सामने आई है।
  • मोदी जी ने भ्रष्ट लोगों से तो चंदा ही लिया, गुजरात में जो पुल गिरा था उस कंपनी से, वैक्सीन बनाने वालों से, लॉटरी वालों तक से चंदा लिया। इससे बड़ी भ्रष्टाचार और क्या होगा।

पेपरलीक पूरे देश में सिलसिला बना गया है – प्रियंका गांधी

  • पेपरलीक पूरे देश में हो रहे हैं। इसे रोकने के लिए हम एक कानून लाएंगे। इसमें एक जॉब कैलेंडर होगा।
  • परिवार की सबसे बड़ी महिला को हमारी सरकार बनने के बाद सालाना एक लाख रुपए मिलेंगे। जिससे कि आप सशक्त बनें।
  • देशभर में 50 प्रतिशत सरकारी नौकरी महिलाओं को देंगे।
  • श्रमिकों के लिए कानूनी गारंटी बनाई जाएगी। कम से कम 400 रुपए मजदूरी मिनिमम मिलेगी। शहरी क्षेत्रों के लिए इस मनरेगा जैसी योजना लाई जाएगी।
  • अग्निवीर योजना तुरंद रद्दद की जाएगी। ताकि आप मान-सम्मान के साथ नौकरी कर सके
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!