शिवपुरी। शासकीय महाविद्यायल पोहरी में 30 अप्रैल को प्रात: 11:00 बजे परियोजना कार्य का मूल्यांकन किया जाएगा। प्रभारी प्राचार्य प्रो.जी.एस.गिल एवं समेस्टर सैल प्रभारी प्रो.लक्ष्मी गुप्ता ने बताया कि महाविद्यालय में बी.ए.षष्ठम सेमेस्टर के संस्थागत एवं असंस्थागत छात्र/छात्राओं का परियोजना कार्य जीवाजी विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार 30 अप्रैल 2019 को बाहय परीक्षक द्वारा सम्पन्न होगी। सभी छात्रों को अपने परियोजना कार्य के साथ इसी दिन परियोजना कार्य के साथ महाविद्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य है। अन्यथा छात्र स्वंय जिम्मेदार होगें।
परियोजना कार्य का मूल्याकंन शासकीय महाविद्यालय पोहरी | Pohari News.
टैग: pohari



