Press "Enter" to skip to content

एसडीएम मुकेश सिंह ने किया खरीदे केंद्र का निरीक्षण | Pohari News

पोहरी। पोहरी तहसील में आगामी दिनों में सरकारी खरीद प्रारम्भ होनी है जिसका जायजा लेने आज पोहरी एसडीएम मुकेश सिंह कृषि उपज मंडी में खरीदी केंद्र पर पहुँचे ओर जायजा लिया।
प्रारंभिक तौर पर खरीदी केंद्र पर गंदगी पसरी हुई थी जिसकी साफ -सफाई के लिये तत्काल मंडी कर्मचारियो को निर्देशित किया। खरीदी केंद्र पर बारदाना पहुँच चुका है लेकिन किसानों पर मेसेज न पहुचने के कारण अभी खरीदी प्रारम्भ नही हुई है। बही इस बार व्यापारियों की कालाबाजारी को रोकने के लिए एसडीएम मुकेश सिंह ने सभी व्यापारियों के स्टॉक रजिस्टर चेक करने का भी प्रबंध कर लिया है। बही पोहरी से 40 किलोमीटर की दूरी पर राजस्थान की सीमा लगी है जहां से व्यापारी माल मंगाकर सरकारी खरीदी पर मिलीभगत से खपाते है जिसकी रोकथाम के लिए जगह-जगह चेकिंग नाको पर भी टीम को निर्देशित कर दिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!