
ग्रामवासियों ने किया मतदान का बहिष्कार
पिछोर। पिछोर क्षेत्र के खनियाधाना जनपद पंचायत के ग्राम बीरपुर में ग्राम वासियों ने मतदान न करने की ठान ली है जब संवाददाता ग्राम वासियों के बीच पहुंचे तो ग्राम के पटेल शंभू दयाल पुरौहित धनीराम पाल कुंजलाल जाटव धर्मेंद्र परिहार सतेंद्र विदुआ सहित अनेकों ग्राम वासियों ने कहा कि सालों से हमारे ग्राम में पानी एवं बिजली की मूलभूत सुविधाओं का अभाव है हमारे ग्राम में कई नेता आते हैं उनसे हम कहते हैं लेकिन हमारी कोई नहीं सुनता पिछोर व खनियाधाना में अधिकारियों के पास जाते हैं अधिकारी भी हमारी कोई बात नहीं सुनते उल्टा हमें दुत्कार कर भगा देते हैं अत: अब इन सब समस्याओं से त्रस्त होकर हम ने यह ठाना है कि इस बार लोकसभा चुनाव में हम मतदान का बहिष्कार करेंगे। और अब जब तक हमारी मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति नहीं हो जाती तब तक हम किसी भी चुनाव में मतदान नहीं करेंगे। एक और प्रशासन मतदाता जागरूकता के लिए अनेकों प्रकल्प आयोजित कर रहा है वहीं दूसरी ओर ग्राम वीरपुर में देखें तो वहां मतदाता मतदान का बहिष्कार करने का मूड बनाए बैठे हैं। जिस ओर आला अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है।
इनका कहना है
हम अधिकारियो की टीम तत्काल भिजवाते है और जाँच कराते हैं कि किस कारण ग्रामवासी मतदान का बहिष्कार कर रहें हैं।
उदय सिकरवार
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिछोर






Be First to Comment