शिवपुरी। जिले के पोहरी के पास मौजूद प्राचीन पवा झरना.इस समय बारिश के कारण पानी का तेज बहाव चल रहा है जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर पोहरी के जंगल में स्थित पवा एक बरसाती झरना है. बरसात के दिनों में आसपास के क्षेत्र से एकात्रित पानी झरने का रूप लेकर करीब 50 फीट ऊचाई से गिरता है. बियावान जंगल में स्थित झरने के मनोहारी नजारे को देखने हर साल बरसात के दिनों में हजारों सैलानी यहाँ पहुंचते हैं. गुरूवार की रात हुई जोरदार बारिश से पवा का बरसाती झरना अपने पूरे शबाब पर आ गया जिसे देखने शुक्रवार को सैंकड़ों सैलानी यहाँ पहुँचे.झरने के एक पास स्थित सिद्ध बाबा का मंदिर है. बताया जाता है कि यह स्थित गुफाओं में हजारो साल पहले संत तपस्या करते थे.मंदिर के नीचे स्थित गुफाओं में पंडो लिपि की लिखावट में मौजूद है.यहा स्थित भीम शिला पर मंदिर बना हुआ है स्थानीय लोग ने मंदिर का भव्य निर्माण कराया है.






Be First to Comment