
मुरैना से चुनाव लडऩे के बारे में पूछने पर बोले देखेगे
बोले कांग्रेस है झूठ का पुलन्द
पोहरी। पोहरी में आज कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने आए इसी दौरन मीडिया ने जब कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में पूछने पर केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस झूठ का पुलन्द है मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भी घोषणा की थी कि किसानों का कर्ज माफ होगा लेकिन एक भी किसान का 2 लाख का कर्ज माफ नही हुआ,बेरोजगारों को बेरोजगारों भत्ता नही मिला घोषणा तो करते है पर पूरी झूठी करती है कश्मीर समस्या पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का ही पाप कश्मीर समस्या है मुरैना से चुनाव लडऩे पर बोले देखेंगे।स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कार्यकर्तो को संबोधित करते हुए कहा कि देश मे मोदी सरकार ने बहुत काम किए है गरीबो के लिए प्रधानमंत्री ने बहुत से योजना गरीब परिवार को लेकर के लिए लेकर आये है। पिछले 5 वर्षों में भाजपा सरकार ने जो कहा वह किया और आज आजाद भारत के इतिहास में देश अपने सर्वोच्च कीर्तिमानो को प्राप्त कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत देश का डंका बज रहा है।
जब भाजपा की 2 सीट आती थी तब भी भाजपा का कार्यकर्ता ईमानदारी से काम करता था और आज भाजपा की 282 सीट आने पर भी वह बिना घमंड के पूर्ण ईमानदारी से कार्य करता है भारतीय जनता पार्टी का काम एक मिशन है इस मिशन में आप जैसे देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के साथ-साथ देश में अंत्योदय को साकार करने का कार्य कर पा रहे हैं यह चुनाव राष्ट्रवाद व अराष्ट्रवाद के बीच है कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में सेना की अधिकारों पर प्रहार करने का काम कर रही है यह हम कार्यकर्ताओं को सोचना होगा व आम जन के बीच भी यह विषय ले जाना होगा।
पहले प्रधानमंत्री पं. नेहरू ने गरीबी हटाने की बात कही, उसके बाद फिर इंदिराजी ने कहा गरीबी हटाओ का नारा दिया। लेकिन गरीबी नहीं हटी। फिर राजीव जी ने कहा गरीबी हटाएंगे, मनमोहनसिंह जी ने कहा गरीबी हटाएंगे। लेकिन कांग्रेस 50 सालों में गरीबी तो नहीं हटा सकी, गरीबों को ही हटा दिया। अब कहते हैं गरीबी पर हटाकर रहेंगे। जब इन्होंने पुराने वादे ही पूरे नहीं किए, तो इन पर विश्वास कैसे किया जा सकता है। यह किसानों की कर्ज माफी युवा को रोजगार देने जैसे झूठे वादों से प्रदेश में जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही है।
यही जनकल्याण के कामों को कार्यकर्ता अपनी ताकत बनाकर जन जन के बीच जाकर पुन: नरेंद्र मोदी जी की नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने का विजय संकल्प लें।कार्यक्रम का संचालन पृथ्वी राज जादौन व आभार रामबाबु मंगल ने किया। इस अवसर पर पूर्व साडा अध्यक्ष जय सिंह कुशवाह के लोकसभा प्रभारी अभय चौधरी पूर्व मंत्री राजू बाथम पूर्व विधायक प्रहलाद भारती पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू जिला महामंत्री ओमी गुरु जिला मंत्री जगदीश सिंह रावत ब्रजेंद्र सिंह तोमर पृथ्वीराज सिंह जादोन मंडल अध्यक्ष रामबाबू मंगल हरिनारायण कुशवाहा मुरारीलाल धाकड़ किसान मोर्चा अध्यक्ष सोनू विरथरे युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश चौहान आदि मंचासीन रहे।






Be First to Comment