Press "Enter" to skip to content

शराब पार्टी के लिए मांगे रुपए, नहीं दिए तो कर दी पिता-पुत्र की मारपीट / Pohari News

पोहरी। पोहरी थाना क्षेत्र में स्थित एक दुकानदार व उसके पुत्र की मारपीट कर दी। बताया जाता है कि मारपीट करने वाला युवक शराब पार्टी के लिए रुपये मांग रहा था जिसे देने से मना किया तो उसने घटना कारित कर दी। मामलेे में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी हैै। 
मिली जानकारी के अनुसार अनिल पुत्र हल्लूराम रजक निवासी हनुमान कॉलोनी सोनीपुरा पोहरी ने बताया कि उसकी पुलिया के पास दुकान है। 3 अक्टूबर को उसकी दुकान पर अजबसिंह परिहार अपने दोस्तोें के साथ आया और उससे शराब पार्टी के लिए रुपये मांगने लगे। जब रुपये देने से मना कर दिया तो गाली-गलौंज करते हुए लात-घूसों से मारपीट कर दी। मारपीट होते देख बचाने आए पुत्र कपिल रजक की भी मारपीट दी और भाग गए। घटना की शिकायत थाने में दर्ज करवाई। जहां पुलिस ने मामले मेें केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!