Press "Enter" to skip to content

कार की टक्कर से महिला की मौत, दो युवक घायल / Pohari News

शिवपुरी। छर्च थाना क्षेत्र के तहत आने वाले श्योपुर-पोहरी रोड पर एक कार चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई तथा बाइक चला रहा व सवार एक और व्यक्तिघायल हो गया। मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार उदय आदिवासी, बृजेश आदिवासी व बुंदिया आदिवासी बाइक पर सवार होकर जा रहे थे जैसे ही वह श्योपुर-पोहरी रोड पर पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कार के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार जमीन पर गिर गए और गंभीर चोटिल हो गए। दुर्घटना में बुंदिया आदिवासी की मौत हो गई। जबकि दो सवार घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!