Press "Enter" to skip to content

नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत @Pohari News

शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के गांव पिपरघार में सोमवार दोपहर नदी में नहाने गए दो बच्चों की पानी में डूबने मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों के शवों को नदी से बाहर निकाला।  
अंजली पुत्री सुरेश रजक 15 साल अपने चाचा के लड़के कान्हा पुत्र बल्लू रजक 8 वर्ष सोमवार की दोपहर पिपरघार गांव के पास से निकली नदी में नहाने गए थे। दोनों चचेरे भाई बहन नहाते हुए गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे जिसे देख किनारे पर नहा रहे और बच्चे डर कर गांव की ओर भागे और अंजलि और कान्हा रजक के नदी में डूबने की सूचना उनके परिजनों को दी। परिजन अन्य ग्रामीणों के साथ तत्काल नदी पर पहुंचे लेकिन तब तक दोनों चचेरे भाई-बहन डूब चुके थे.बाद में स्थानीय लोगों ने नदी में से दोनों के शव निकाले.सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए पोहरी भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!