कुएं में तैरती मिली महिला की लाश | Pohari News

शिवपुरी। पोहरी के कटरा मोहल्ला में आज सुबह पानी भर रहे लोगों को एक महिला की लाश पानी में तैरती हुई मिली। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को बाहर निकाला और उसे पीएम के लिए भिजवाकर मर्ग की कायमी कर ली। जानकारी के अनुसार रजनी पत्नि मनीष राठौर निवासी कटरा मोहल्ला की लाश आज सुबह उस समय पड़ौसियों को कुएं में मिली जब एक महिला बाल्टी डालकर कुएं से पानी निकाल रही थी तभी उसकी बाल्टी में कुछ उलझ गया। जब उसने दम लगाकर बाल्टी को बाहर निकाला तो एक महिला की लाश ऊपर आ गई जिसे देखकर वह स्तब्ध रह गई बाद में जब उसे बाहर निकाला गया तो उसकी पहचान रजनी के रूप में हुई जिसकी सुबह से परिजन तलाश कर रहे थे। परिजनों को अंदेशा था कि वह कहीं घर छोड़कर तो नहीं भाग गई इसलिए वह सुबह से जान पहचान वालों और रिश्तेदारों के यहां रजनी की तलाश कर रहे थे। 
 

संबंधित खबरें