जमीनी विवाद लेकर पिता व भाई ने की गाली-गलौंज | Pohari News

शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्रे के तहत जमीनी विवाद को लेकर भाई के साथ पिता और भाई द्वारा गाली-गलौंज कर मारपीट की गई। पत्तमसिंह धाकड़ निवासी ग्राम उपसिल थाना पोहरी ने बताया कि 28 अगस्त को वह अपनी परचूनी की दुकान पर बैठा हुआ था तभी भाई चांसी धाकड़ व पिता बृजमोहन धाकड़ आए और जमीनी विवाद को लेकर गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो मारपीट की व जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना के बाद पत्तम थाने आया औेर मामले में केस दर्ज करवाया।