Press "Enter" to skip to content

शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस का फ्लैग मार्च लगातार जारी | Pohari News

पोहरी डिवीजन में निकाला फ्लैग मार्च

शिवपुरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में लोकसभा चुनाव को मद्येनजर रखते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है फ्लैग मार्च का मुख्य उद्येश्य आसामाजिक तत्वों एवं आपाराधिक पृवृत्ति वाले व्यक्तियों के मन में ये डर हमेशा रहे कि पुलिस सक्रिय है ताकि आमजन निर्भीक एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कर सके।
फ्लैग मार्च पोहरी डिविजन के थाना पोहरी के कस्बा पोहरी, भटनावर,झिरी, परीक्षा एवं थाना छर्च के कस्बां छर्च, तिघरा, नयागांव, गलटोली, वागलोन, पुरा क्षेत्र में क्रिटिकल एवं बल्नरेबल मतदान केन्द्रों वाले ग्रामों में निकाला गया।

फ्लैग मार्च में एसडीओपी पोहरी श्री राकेश व्यास, थाना प्रभारी पोहरी निरी. डीबीएस तोमर, थाना प्रभारी छर्च आर. एस. धाकड़ स्वयं एवं तहसीलदार पोहरी लालसिंह एवं पीटीएस बल के लगभग 80 जवानों एवं अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से पैदल फ्लैग मार्च किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!