Press "Enter" to skip to content

कॅरियर काउन्सिल योजना के तहत पोहरी महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित | Pohari News


ओला कंपनी में रोजगार के अवसर के बारे में छात्र-छात्राओं को बताया

शिवपुरी। पोहरी महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद कॅरियर काउन्सिल योजना के अन्तर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.यू.सी गुप्ता प्राचार्य शा.स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ओला कम्पनी में रोजगार संबंधी जानकारी प्रदान की गयी जो भी छात्र जो अपना रजिस्टेशन कराना चहाता है। उसके पास बाईक एवं ड्रायबिंग लायसेंस, मोबईल  02 फोटो आधार कार्ड बैंक खाता होना आवश्यक है। ओला कम्पनी के द्वारा 12 से 15 हजार रुपए तक वेतन दी जायेगी। छात्र/छात्रायें आर्थिक लाभ के लिये अतिरिक्त कार्य कर अपनी पढाई बेहतर तरीके से कर सकते है। इस कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्य प्रो.जी.एस.गिल ने बताया कि छात्रो को अपने भविष्य निर्माण हेतु सफल व्यक्तियों, गुरूजनों एवं अनुशासन तथा धार्मिक अध्ययन करना बहुत जरूरी है। इसी कार्यक्रम में डॉ.यू.सी गुप्ता ने बताया कि ओला कम्पनी जिला शिवपुरी में 27 जून से प्रारंभ होना है। इस कम्पनी में जिले के प्रभारी रविन्द्र सिंह पवार मो.9179972320 पर सम्पर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है। कार्यक्रम में उपस्थित प्रो.लक्ष्मी गुप्ता डॉ.दीपाली मिश्रा,डॉ.धर्मेन्द्र शर्मा, डॉ.सचिन गौरी, डॉ.रानी बघेल, डॉ.स्मिता शर्मा देवेन्द्र सिंह, सतीश कुशवाह ने भी अपने विचार रखे अंत में डॉ. यू.सी.गुप्ता ने अंतराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर सभी छात्र/छात्राओं एवं स्टाफ में नशा मुक्ति की शपथ दिलायी कि ”हम अपने जीवन में किसी प्रकार का नशा नही करेगें और न ही किसी को करने देंगे ÓÓ कार्यक्रम के दौरान आधा सैंकड़ा से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!