Press "Enter" to skip to content

कब्जाई जमीन को वापस मांगने पहुंचे युवक की मारपीट, ट्रेक्टर में भी की तोड़फोेड़ | Pohari News

पोहरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम तिमानी में एक युवक की तीन लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। युवक अपनी कब्जाई जमीन को वापस मांगने के लिए गया हुआ था। लेकिन उसे जमीन वापस न करते हुए उल्टे उसकी मारपीट कर दी साथ ही ट्रेक्टर को भी तोड़फोड़ दिया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार सुघरसिंह यादव पुत्र हरीसिंह यादव निवासी घटाई थाना पोहरी ने बताया कि उसकी जमीन पर तिमनी के रहने वाले पंचम यादव, लख्मण यादव व कमरसिंह यादव ने जबरन कब्जा कर लिया। जब इस बात की जानकारी उसे लगी तो वह आरोपितों के पास पहुंचा और जमीन पर कब्जा करने का कारण पूछा तो उसके साथ गाली-गलौंज की और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं आरोेपितों ने उसके ट्रेक्टर की भी तोड़फोेड़ कर दी। घटना के बाद सुघरसिंह यादव थाने आया और मामले में केस दर्ज करवाई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!