Press "Enter" to skip to content

पोहरी में रंजिश पर हुए हवाई फायर, किया कुल्हाड़ी से हमला | Pohari News

पोहरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बछोरा में हवाई फायर हुए और कुल्हाड़भ् से हमला कर लोेगों को घायल कर दिया। मामला रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
बृजेश पुत्र लच्छीराम धाकड़ निवासी ग्राम बछौरा थाना पोहरी ने बताया कि उसकी बृजे परिहार, रामभरत परिहार व पर्वत परिहार से रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते 24 मई को शाम के समय सभी आरोपित शराब पीकर उसके घर के अंदर घुस आए और गाली-गलौंज करने लगे। इतने में बृजेश परिहार ने कट्टा निकाला और धमकी देते हुए फायर कर दिया व पर्वत परिहार ने डंडे से मारपीट करना शुरू कर दी। रामभरत परिहार ने जान से मारने क नियत से तलवार से हमला कर दिया जो सिर में लग गई और खून निकल आया। घटना के बाद आरोपित मौके से भाग गए। मामले में पुलिस ने केसे दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!