Press "Enter" to skip to content

छर्च का युवक भगा लाया राजस्थान की लड़की, पीछे से आ गए परिजन कर दी मारपीट | Pohari News

शिवपुरी। छर्च थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम पटेलपुरा में रहने वाला एक युवक राजस्थान से एक युवती को भगा लाया। मामले की जानकारी जब युवती के परिजनों को लगी तो वह भी पीछेे-पीछे आ गए और लड़के ेके परिजनोें की मारपीट कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को राजस्थान पुलिस को सूचित कर सौंप दिया। 
जानकारी के अनुसार राजस्थान के देवरी उपरेेटी थाना शाहबाद के रहने वाले युवती के परिजनों ने बताया कि छर्च के ग्राम पटेलपुरा में रहने वाले शंकर के परिवार का एक लड़का उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जब मामले की जानकारी लगी तो थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इसी दौरान  खोेज-बीन शुरू की। इस दौरान पता चला कि उनकी पुत्री पटेलपुरा गांव में है जिस पर वह पटेलपुरा आए। अपनी लड़की को साथ लेे जाने की कहा लेकिन उक्त लोग गाली-गलौंज करने लगे और मारपीट कर दी। वहीं शंकर पुत्र मखना पटेलिया ने भी युवती के चार परिजनों पर मारपीट का केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि झगड़े की सूचना पर वह मौके पर पहुंच गई थी और युवती को राजस्थान पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!