Press "Enter" to skip to content

संकट मोचन पर आया संकट, चोर चुरा कर ले गए मुकुट व कड़े | Pohari News

शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम भटनावर में चोरों ने एक मंदिर को निशाना बनाया। चोर यहां से हनुमान जी की मूर्ति से मुकुट व चांदी के कड़े चुराकर ले गए। सुबह जब मंदिर की पूजा करने आए पुजारी को चोरी का पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका-मुआयना कर मामले में केस दर्ज कर लिया है। 
मिली जानकारी के अनुसार भटनावर में िस्थत खेरे वाले हनुमान मंदिर पर 22 जुलाई की रात चोरों ने धावा बोल दिया। सुबह जब मंदिर के पुजारी गोपाल पुत्र बाबूलाल गोस्वामी पूजा करने आए तो उन्हें मंदिर के ताले टूटे हुए मिले। चोर यहां हनुमान जी की मूर्ति से दोनों पैरों के चांदी के कड़े व चांदी का मुकुट कुल कीमत 9 हजार चोरी कर ले गए। मामले की सूचना पुजारी ने पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका-मुआयना कर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!