
संशोधित आदेशानुसार पीठासीन व मतदान अधिकारी एप पर नहीं भेजेंगे मत-प्रतिशत संदेश
पोहरी। लोकसभा निर्वाचन के मतदान में नियुक्त किए जाने वाले पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक-1, 2, तथा 3 के लिए (पटवारी/माहिला) कर्मचारियों का प्रथम प्रशिक्षण एसडीएम डॉ.मुकेश सिंह एवं सीईओ अनिल तिवारी के निर्देशन में संलग्न प्रशिक्षण कार्यक्रम अनुसार आयोजित किया गया। मास्टर ट्रेनर्स जीएस गिल, दिनेश गुप्ता एवं योगेश मोहन श्रीवास्तव द्वारा यह प्रशिक्षण दोपहर 2.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक आईटीआई पोहरी पर प्रदान किया गया।
एमटी योगेश मोहन श्रीवास्तव द्वारा ईवीएम-वीवीपैट से संबंधित संपूर्ण जानकारी देते हुए हैण्डस् ऑन कराया गया। तथा पीठासीन अधिकारी की डायरी, मतपत्र लेखा, मतदाता रजिस्टर 17- ए आदि मतदान से संबंधित अन्य सभी प्रपत्रों को भरवाकर बताया गया। मास्टर ट्रेनर प्राचार्य जीएस गिल ने प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को बताया कि मतदान के समय मत प्रतिशत की जानकारी नए संशोधित आदेश के मुताविक अब पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारियों को एप द्वारा अपने मोवाइल से नहीं भेजी जाएगी। यह कार्य अब सेक्टर अधिकारी, एआरओ तथा डीईओ के माध्यम से किया जाएगा।
प्राचार्य द्वारा की गई कक्ष में पेयजल एवं साफ-सफाई की व्यवस्था आदि का निरीक्षण राजस्व धीरज परिहार द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के संपूर्ण समय श्याम बिहारी वर्मा, दिनेश गुप्ता व अंशुल श्रीवास्तव उपस्थित रहे। श्याम बिहारी वर्मा एवं ब्लॉक कर्मचारी लोकेन्द्र ओझा द्वारा प्रशिक्षण में उपस्थित पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारियों क्रमांक-1, 2 एवं 3 की उपस्थिति ली गई। प्रशिक्षण के अंत में समस्त उपस्थित कर्मचारियों द्वारा लिखित प्रश्नपत्र दिया गया।






Be First to Comment