Press "Enter" to skip to content

भौराना रोजगार सहायक की सेवा समाप्ति का सीईओ पोहरी का आदेश कमिश्नर ने किया स्थगित / Pohari News

शिवपुरी। पोहरी जनपद की ग्राम पंचायत भौराना के रोजगार सहायक राजेन्द्र जाटव की संविदा सेवा समाप्ति का जनपद सीईओ शैलेन्द्र आदिवासी का आदेश ग्वालियर कमिश्नर एमबी ओझा ने स्थगित करते हुए जनपद सीईओ पोहरी से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का आदेश दिया है. गौरतलब है कि पोहरी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम पंचायत भोराना के रोजगार सहायक राजेन्द्र जाटव की नियुक्ति के संबंध में शिकायतें प्राप्त होने पर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर अनियमित एवं त्रुटिपूर्ण नियुक्ति पत्र प्रमाणित कर कार्यवाही करते हुए रोजगार सहायक की संविदा सेवा समाप्त कर दी थी.वहीं इस मामले में राजेन्द्र जाटव का प्रकरण पूर्व से ही ग्वालियर कमिश्नर के यहां चल रहा था जिसमें 06-10-2020 सुनवाई की तारीख नियत थी लेकिन जनपद सीईओ शैलेन्द्र आदिवासी ने 16-09-2020 को आदेश जारी कर रोजगार सहायक की संविदा सेवा समाप्ति की कार्यवाही कर दी. जिसे ग्वालियर कमिश्नर ने स्थगित करते हुए पोहरी जनपद सीईओ को इसलिए स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है कि जब पूर्व से ही यह प्रकरण कमिश्नरी में चल रहा है तो इस प्रकरण में जनपद सीईओ द्वारा विधि विरुद्ध तरीके से संविदा सेवा समाप्ति का आदेश कैसे पारित किया गया.
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!