पोहरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम झिरी में एक युवक ने अपने ही दोस्त की पीठ में छुरी घाेंप दी। घटना में युवक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार राकेश पुत्र प्रीतम धाकड़ निवासी ग्राम झिरी ने बताया कि 20 जुलाई को शााम के ेसमय उसके पास सोनू उर्फ आनंद धााकड़ पुत्र स्व. जगदीश धाकड़ आया और उससे पोहरी चलने की बात कही। जिस पर मैंने पोहरी जाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर वह उसके साथ गाली-गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो उसने जेब से छुरी निकालकर पीठ पर वार कर दिया जिससे वह घायल हो गया। वहीं घटना के बाद आरोपित मौैके से भाग गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment