शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वालेे गाम मेहरा में एक महिला की कुएं में गिरने से मौैत हो गई। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि ग्राम मेहरा में केदानी बनिया के कुएं में एक महिला गिर गई और उसकी मौत हो गई है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को बाहर निकलवाकर शिनाख्त की तो पता चला मृतिका दीपा आदिवासी पत्नी राजकुमार है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment