
थाना पोहरी द्वारा 3 साल से फरार स्थाई वारण्टी को दबोचा
शिवपुरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन में आचार संहिता के मद्येनजर पुलिस की सक्रियता बड़ती जा रही है जिसके परणामस्वरूप दिनांक 15.04.19 को थाना प्रभारी पोहरी निरी. दीनबंधु सिंह तोमर के नेत्रत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर माननीय न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 205/16 धारा 25 बी आर्म्स एक्ट में पिछले 3 साल से फरार स्थाई वारण्टी दयाली पुत्र मिश्रीलाल यादव निवासी मरौरा अहीर को उसके गांव मरौरा अहीर से गिरफ्तार कर मााननीय न्याायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पोहरी निरी. दीनबंन्धू सिंह तोमर, उनि. अरविंद चैहान, आर. महेश की सराहनीय भूमिका रही।






Be First to Comment