Press "Enter" to skip to content

पति करता था परेशान, इसलिए छोड़ दिया ,अब मोबाइल पर भेज रहा अश्लील फोटो व ऑडियोे | Pohari News

शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ढीमर मोेहल्ले मेें रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर अश्ली फोेटो व ऑडियो भेजे जाने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। बताया जाता है कि महिला अपने पति से परेशान होेकर मायके आ गई और कुछ दिन से वहीं रह रही थी। जिसके बाद पति उसके व बहन के मोबाइल नंबर पर अश्लील फोटो व ऑडियोे भेज रहा है। पुलिस ने मामले में सूचना प्राद्योगिकी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। 
साफिया बानो पत्नी शाकिर खान निवासी ढीमर मोहल्ला किले के अंदर ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी शादी शिवपुरी की जवाहर कॉलोनी में रहने वाले शाकिर पुत्र शाहिद खान के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति उसे आए दिन परेशान करने लगा। जिस कारण वह उसे छोड़कर मायके पोहरी आ गई, लेकिन इसके बाद पति उसके व बहन के माेबाइल नंबर पर अश्लील फोटो व ऑडियो लगातार भेज रहा थ्ज्ञा। जब साफिया ने पति को समझाया तो नहीं माना। साफिया ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती लेकिन इसके बाद भी वह उसे परेशान कर रहा है। मामले में पुलिस ने फरियादी महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!