
शिवपुरी ,पोहरी। खबर जिले के पोहरी क्षेत्र से हैं जहाँ ऑटो चालक अपनी ऑटो ओवरलोड करके दौड़ा रहे हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन इन पर कार्यवाही के नाम पर शून्य बना हुआ हैं। फ़ोटो में देखकर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं। कि किस कदर ऑटो चालकों की मनमानी चल रही हैं। अंदर तो अंदर ऑटो का एक हिस्सा भी इन्होंने नही छोड़ा जहाँ सवारी ना टंगी हो। अब इस हालत में ये ऑटो चालक अपनी ऑटो बैराड़ से निकालते हुए पोहरी एवं शिवपुरी आते जाते हैं। लेकिन गनीमत की बात तो ये हैं। कि किसी भी पुलिस थाने या पुलिस कर्मी की नज़र इन पर नही पड़ती हैं। क्या ऐसा हो सकता हैं कि किसी की नज़र इनपर नही पड़ती हो।
सूत्रों की माने तो पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से इनका धंधा फलफूल रहा हैं। तभी इन ऑटो चालकों पर कोई कार्यवाही नही होती हैं। यहाँ तक तो ठीक हैं लेकिन सवारियों की जान के साथ जो इस तरह का दिनदहाड़े खिलवाड़ हो रहा हैं। किसी घटना में अगर कुछ बात हो जाती हैं तो फिर उसका जिम्मेदार कोन होगा ऑटो चालक या पुलिस प्रशासन जो अभी इनको नजरअंदाज कर रहा हैं। क्या किसी को भी मानबता से प्यार नही हैं। या प्रशासन किसी छोटी या बड़ी घटना का इंतज़ार कर रहा हैं।
बस ऑपरेटर जयसिंह रावत ने बताया कि इसके लिए में एक माह पहले बैराड़ थाने में आबेदन भी दे चुका हूँ लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई हैं उन्होंने ये भी कहा कि पुलिस के हस्तक्षेप से ही ये हाल हैं।
इनका कहना हैं
ये हाल पोहरी बैराड़ मैं है। हम लोग अपनी बसें बंद करने को मजबूर हो चुके हैं। हम अपनी बसों का टैक्स तक नहीं निकाल पा रहे हैं। पुलिस के संरक्षण में कम से कम बैराड़ में 40 ऑटो इसी तरीके से ओवर लोडिंग करके बसों के आगे सवारी भर के ले जाती हैं।
जयसिंह रावत
बस ऑपरेटर
इनका कहना हैं
ऐसी हालत बिल्कुल बर्दाश नही की जाएगी जल्द ही इनको चेक किया जाएगा आपने जानकारी दी हैं सख्त से सख्त कार्यवाही कि जाएगी
रणवीर सिंह यादव
यातायात प्रभारी






Be First to Comment