शिवपुरी। छर्च थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम पुरा में पुलिस ने एक आरोपित को छुरी के साथ गिरफ्तार किया है। युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सुल्तानसिंह थाना छर्च बीते रोज गश्त पर थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पुरा में पुलिया के पास गल्थुनी रोड के पास एक युवक धारदार छुरी लेकर खड़ा हुआ है और वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर नाम पूछा तो उसने अपना नाम रामसिंह पुत्र धनीराम कुशवाह 32 वर्ष निवासी ग्राम छर्च का रहने वाला बताया। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक धारदार छुरी बरामद हुई।






Be First to Comment