पोहरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत पिपरघार मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिडंत हो गई। घटना में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। इसी दौरान वहां से पोहरी एसडीएम राजन वी नाडिया का गुजरना हुआ। उन्होंने घायलों को देखा तो मनवता का परिचय देते हुए अपने वाहन में बैठाकर घायलों को पोहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार, बछौरा निवासी अजय धाकड़ अपनी बाइक से पोहरी आ रहा था। तभी सामने से आ रही वीरेंद्र और राधेश्याम शर्मा की बाइक से उसकी बाइक की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को पहरी एसडीएम राजन वी नाडिया ने अपनी सरकारी गाड़ी से अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद दो घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया है।




