पिता-पुत्र में बाइक सवार ने मारी टक्‍कर, घायल / Pohari News

पोहरी। पोहरी थाना क्षेत्र के पीजी कॉलेज के सामने बाइक से जा रहे पिता-पुत्र में पीछे से तेज गति से आ रही बाइक चालक ने टक्‍कर मार दी। घटना में बाइक पर सवार पिता-पुत्र घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार विनोद ने बताया कि वह अपने पिता हजारी धाकड़ निवासी बीलबराकलां थाना पोहरी के साथ 13 फरवरी को बाइक सही कराने पोहरी बाजार आ रहे थे। जब वह पीजी कॉलेज के सामने पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रही बाइक के चालक ने उनकी बाइक में टक्‍कर मार दी। टक्‍कर लगने ही हम जमीन पर गिर गए और घायल हो गए। घटना की सूचना विनोद ने मोबाइल से परिजनों को दी जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए अस्‍पताल लेकर आए। जहां पिता हजारी धाकड़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्‍टरों ने उन्‍हें ग्‍वालियर रैफर कर दिया।