Press "Enter" to skip to content

लूट : कनोखड़ी रोड पर कट्टे की नोंक पर किसानों से लूट, आरोपितों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, क्षेत्र में फैली दहशत / Pohari News

पोहरी।  पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले कनाखेड़ी रोड पर कट्टे की नोक पर किसानों से 1 लाख 15 हजार रु की लूट कर आरोपित फरार हो गए। वहीं जब आरोपितों को पकड़ने के लिए  थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे तो उन पर भी लाठी व पत्‍थरों से हमला कर दिया जिसमें पुलिसकर्मी घायल हो गए। सूचना पर एसपी, एसडीओपी सहित पुलिस मौके पर पहुंचे जहां घटनाक्रम का जायजा लिया और फ़रियादि की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह है घटनाक्रम

फरियादी अनेकसिंह धाकड पुत्र परशराम धाकड 29 साल निवासी सेंगाडा थाना बैंराड ने देवेन्द्र धाकड, अनिकेश धाकड व विनोद धाकड के साथ आकर बताया कि 14 फरवरी को गल्ला मंण्डी पोहरी से अजमाइन बेच कर अपने-अपने ट्रैक्टर लेकर अपने घर जा रहे थे जैसे ही हमारे ट्रैक्टर कनाखेडी चौराहा के पास पहुंचे तब मेरे आगे तीन ट्रेक्टर और जा रहे थे उस समय करीवन 7.30 बजे होंगे। तब कनाखेडी के आगे निकले तो सरसों के खेत में से तीन चार व्यक्ति बंदूक, कट्टे, एवं लाठी सरिया लेकर मेरे ट्रेक्टर के सामने आ गए और दिनेश जाटव ने बंदूक को मेरी छाती पर लगा दिया एवं और होतम जाटव, अखेराज जाटव एवं एक अन्य ने बन्दूक व कट्टे को लगाकर जेब में रखे एक लाख पन्द्राह हजार (1,15,000) रूपए जबरदस्ती छुड़ा लिए और दिनेश जाटव ने बन्दूक का बट बांये हाथ में मारा जिससे मेरे मूदी चोट आई है तब मैं चिल्लाया तो आगे जा रहे विनोद धाकड, अनिकेश धाकड व देवेन्द्र धाकड आ गये सभी लोगों ने इन तीनों लोगों को लाठी, सरिया, बन्दूक व कट्टे के बटों से मारा व ट्रेक्‍टर को भी क्षतिग्रस्‍त कर दिया।

आरोपितों की पतारसी करने गए थाना प्रभारी व पुलिस पर हमला

वहीं घटना के बाद पतारसी करने गए थाना प्रभारी व पुलिस पर आरोपितों ने लाठी, सरियों से हमला बोल दिया। घटना में पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। आरक्षक सूरज टेगैर ने बताया कि थाना प्रभारी चन्देलिया व सउनि कौरव व अन्य वल के साथ आरोपितों के घर पहुंचे। थाना प्रभारी चन्देलिया ने पूछा कि तुम में से दिनेश जाटव , अखेराज जाटव , हौतम जाटव कौन है तब तीन लोग खडे हुए उनमें से एक खडा हुआ और बोला कि मेरा नाम दिनेश है, ये हौतम है और ये अखेराज है। तुम यहां पर क्यो आए हो तब थाना प्रभारी चन्देलिया ने बोला कि तुम्हारे खिलाफ अनेक सिंह धाकड ने लूट का मुकदमा कायम कराया है। इतना सुनते ही उन्होंने गाली-गलौंज करना शुरु कर दिया और आरोपितों के साथ उनके परिवारजनों ने लाठी, सरियों से हमला बोल दिया। किसी तरह हम अपनी जान बचाकर वहां से भागे तो आरोपित और उनकी महिलाएं पीछे-पीछे आ रही थी और पत्‍थरों से हमला कर रहे थे। इतने में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और किसी तरह पुलिस वालों को बचाकर लेकर आए और घायलों का इलाज कराया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!