Press "Enter" to skip to content

किशोरी की सोशल साइड पर हुई दोस्ती, शिवपुरी में गैंगरैप, फिर ले गया पानीपत / Pohari News

पोहरी। शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग ने सोशल साइड पर पानीपत के युवक से दोस्ती की और उससे मिलने शिवपुरी आ गई। यहां उक्त युवक व उसके दोस्तों ने मिलकर शिवपुरी के एक होटल में गैंगरैप किया और इसके बाद वह उसे पानीपत ले गया यहां भी लगातार उसका शारीरिक शोषण किया। किशोरी किसी तरह उक्त युवक के चंगुल से बची। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बीते 12 दिसंबर ग्राम परीक्षा से 16 वर्षीय किशोरी अपने घर से छोटे भाई के साथ शिवपुरी आई। जहां भाई से कहा कि उसे पोहरी के गौरव सोनी निवासी पोहरी, सचिन शर्मा, नीरज वर्मा और बफले चारों से काम है वह उसके साथ जा रही है। उसके बाद चारों आरोपी उसे लेकर पोहरी बस स्टैंड के पास से एक होटल में लेकर गए। जहां चारों ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपित इरशाद उसे लेकर पानीपत चला गया यहां उसका लगातार शारीरिक शोषण किया। किशोरी ने बताया कि युवक से उसकी दोस्ती सोशल साइड के द्वारा हुई थी। उक्त युवक शिवपुरी आया और शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गया। वहीं पोहरी के चारों युवकों ने भी किशोरी को भगाने में सहयोग किया। पानीपत में युवक ने लगातार किशोरी का शारीरिक शाेषण किया। किसी तरह किशोरी ने फोन के जरिए परिजनों को घटना के बादे में बताया। परिजन थाने पहुंचे यहां मोबाइल की लोकेशन ट्रेश कर मौके पर पहुंचे यहां से किशोरी को बरामद कर लिया गया लेकिन आरोपित मौके से भाग गया। मामले में पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!