
शिवपुरी। खबर पोहरी थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां वैसी निवासी शिवदयाल उर्फ भूरा पुत्र प्रहलाद धाकड़ शुक्रवार की दोपहर अपने खेत में काम कर रहा था तभी उसे जहरीले सर्प ने डस लियां जब परिजनों को पता चला तो वह उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और शिवदयाल की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।






Be First to Comment