बिजली के खंबे में करंट फैलने से बकरी की मौत, बचाने पहुंची बालिका भी झुलसी-pohari news

पोहरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत किले के अंदर िस्थत इमामबाड़े के पास बुधवार सुबह एक बिजली के खंबे में करंट फैलने से वहां से गुजर रहे बकरियों के झुंड में से एक बकरी खंबे से चिपक गई जिसे बचाने आई एक बालिका भी करंट के लगने से झुलस गई जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंचे बिजली और पुलिस के अधिकारियों ने तुरंत लाइट सप्लाई बंद कराई। घटना के बाद मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया और बालिका को अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज जारी है। बताया जाता है कि बकरी मालिक रवि अहमद सिद्धकी अपनी बेटी फिजा के साथ बकरियों के झुंड को लेकर जंगल की ओर जा रहा था तभी इमामबाड़े के पास लगे एक विद्युत खंबे में करंट फैलने से यह घटना घटित हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें