
पोहरी। ग्वालियर संसदीय क्षेत्रांतर्गत पोहरी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी विवेक शेजवलकर का चुनाव प्रचार दूरदराज के ग्रामीण अंचलों में लगातार जारी है। इसी क्रम में पोहरी के पूर्व विधायक प्रहलाद भारती भाजपा प्रत्याशी सेजवलकर के समर्थन में लगातार ग्रामीण अंचलों में अपनी सक्रियता बनाए हुए हैं। विगत दिवस प्रहलाद भारती ने पोहरी विधानसभा क्षेत्र में छर्च क्षेत्र के ग्राम गल्थुनी, पुरा, तिघरा, खरवाया, चांदपुर, डिगडोली, बागलोन, छर्च तथा विलौआ तथा पोहरी विधानसभा के नरवर क्षेत्र के ग्राम दाबरअली, नरौआ, सोन्हर,ग्वालिया, कठेंगरा, नंदपुर, तथा ग्राम कोंडर में पहुंचकर जनचौपाल लगाकर जनसंपर्क किया तथा भाजपा प्रत्याशी विवेक शेजवलकर के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने जनचौपाल को सम्बोधित करते हुए केन्द्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियों से ग्रामजनों को अवगत कराते हुए कहा कि विगत पांच वर्षो में भाजपा सरकार ने लगातार जनहितैषी योजनाऐं संचालित की। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हर ग्राम में गरीबों को नि:शुल्क पक्के मकान उपलब्ध कराए जारहे है। स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत हर गांव में नि:शुल्क शौचालय बनवाए जारहे हैं। भाजपा की केन्द्र की सरकार ने आयुष्मान भारत योजना संचालित कर गरीबों को 05 लाख तक के मुफ्त उपचार की व्यवस्था की है। वहीं हमारी माता-बहनों को उज्जवला योजना अंतर्गत गैस कनेक्सन दिए जारहे हैं। प्रधानमंत्री सडकों के माध्यम से आज गांव तथा शहर के बीच की दूरी लगातर कम होती जारही है। इसी प्रकार किसानों को फसल बीमा जैसी योजना से लाभान्वित किया है। केन्द्र सरकार ने अल्पभूमि कृषकों को प्रतिवर्ष 6000 रू प्रदाय किए जाने का प्रावधान किया है। आज भाजपा सरकार के कार्यकाल में हमारे देश की सीमाऐं सुरक्षित हैं। विधायक भारती ने कहा कि हमे फिर एक बार मोदी सरकार को लाना है। इसलिए मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए आप अपना अमूल्य मत भाजपा को देकर विवेक शेजवलकर को भारी बहुमत से विजयी बनाऐं। ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क के दौरान प्रहलाद भारती के साथ भाजपा नेता देवेन्द्र भार्गव लल्ला, आरबीएस चौहान, चांदपुर, दयाराम जाटव, सतीश धाकड, भाजपा मण्डल सतनवाडा के अध्यक्ष मुरारीलाल धाकड, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत, जसपाल बैस, रविन्द्र सिंह तोमर, मोनू भदौरिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






Be First to Comment