
थाना पोहरी द्वारा लूट व डकैती के प्रकरण में फरार 1000 के ईनामी आरोपी को दबोचा
शिवपुरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री गजेंद्र सिंह कवर, एसडीओपी पोहरी श्री राकेश व्यास के मार्गदर्शन में दिनांक 03.06.19 को थाना पोहरी पुलिस द्वारा ,चोरी, लूट एवं डकैती के प्रकरण में फरार आरोपी को दबोचकर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
थाना प्रभारी पोहरी निरीक्षक डीवीएस तोमर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की अप क्रमांक 19/19 धारा 457 380 395 397 ipc, 11/13 mpdpk act में फरार 1000 रू का ईनामी आरोपी सुमंत यादव ग्राम अतवई में छिपा हुआ है थाना प्रभारी पोहरी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को ग्राम अतवई रवाना किया गया जहां से पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपी को दबिश देकर दबोचा गया, जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
इस कार्य में उनि अरविंद सिंह, विनोद गुर्जर, आर मुकेश, जितेंद्र सोनी, कुलदीप,महेश, गोविंद एवं राहुल की सराहनीय भूमिका रही।




