
शिवपुरी। जिले के पोहरी जनपद पंचायत के ग्राम राठखेड़ा में स्वच्छ भारत अभियान के तहत बनाए गए शौचालय की दीवार गिरने से दो नाबालिग बच्चों की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती अनुग्रह पी ने घटना की जांच के लिए जांच दल का गठन किया है। अनुविभागीय अधिकारी पोहरी को दल का अध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री हरिओम अग्रवाल एवं स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक श्री सत्यमूर्ति पांडे को सदस्य नियुक्त किया है।
उन्होंने जांच दल को घटना की जांच कर 7 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बनाए गए शौचालय उपयोग करने लायक हैं या नहीं इसकी भी जांच करने के निर्देश दिए हैं।






Be First to Comment