शिवपुरी। ब्राह्मण उत्थान समिति द्वारा श्राद्ध पक्ष में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय एबी रोड पर रामराजा फार्म हाउस पर किया गया।
47 पौधे इस अवसर पर समाज बंधुओं के द्वारारोपित किए गए । समाज के बंधुओं द्वारा श्राद्ध पक्ष में अपने पितरों को इन पौधों को अर्पित किया गया तथा उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
श्राद्ध पक्ष में पौधरोपण करने का समाज बंधुओं के द्वारा यह पहला अवसर था जिसमें की एक साथ सभी के द्वारा पौधरोपण किया गया । सभी समाज बंधुओं में उत्साह का वातावरण था सभी के द्वारा आगे भी इसी प्रकार के आयोजन करने पर बल दिया गया ।
कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे प्रारंभ किया गया 10:00 से 11:00 तक पौध रोपण किया गया तथा उसके पश्चात कार्यक्रम के अंत में स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई।
सभी समाज के बंधुओं द्वारा आपस में एक दूसरे को धन्यवाद दिया गया तथा आगे भी इसी प्रकार कार्यक्रम आयोजित करने पर बल दिया गया।






Be First to Comment