मंडला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 फरवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडला सहित मध्यप्रदेश के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण करेंगे। जिसका सीधा प्रसारण जिले की मंडला, निवास और बिछिया विधानसभा मुख्यालय में होगा। साथ ही भूमि पूजन और लोकार्पण कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा।
इस संबंध में सीईओ जिला पंचायत और प्रभारी कलेक्टर श्रेयांश कूमट ने जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर बेहतर व्यवस्था बनाये जाने और विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाने की बात कही। साथ ही विकास खंड मुख्यालय और जिन पंचायतों के विकास कार्यों का भूमि पूजन, लोकार्पण हो रहा है वहां पर भी कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
प्रभारी कलेक्टर ने बताया कि प्रधानमंत्री वर्चुअली प्रदेश की सभी विधानसभाओं में विभिन्न कार्यों के भूमि पूजन करेंगे। जिसमें मंडला की तीनों विधानसभा में भी कार्यक्रम आयोजित कर सीधे प्रसारण से जोड़ा जाएगा। यहां आने वाले समय में होने वाले कार्यों का भूमि पूजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इनमें रोड़, पुल, पुलिया, सामुदायिक भवन सहित नगर पालिकाओं के अन्य कार्य शामिल हैं।
बैठक में ईईपीआईयू जीपी पटले, डीडीए मधु अली, ईईआरईएस गीता आर्मो, एसी जिला पंचायत क्षमा सराफ सहित अन्य उपस्थित रहे। बैठक में समस्त एसडीएम, जनपद पंचायत के सीईओ, नगरपालिका अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।











Be First to Comment