पीएम मोदी, शाह और डोभाल आज जयपुर आएंगे : तीन दिन तक हाई अलर्ट पर शहर डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस के लिए , बदलाव ट्राफिक रूट में / राजस्थान

जयपुर

जयपुर आज से तीन दिन तक हाई अलर्ट पर रहने वाला है। पीएम नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और अलग-अलग राज्यों के डीजी-आईजी जयपुर में रहेंगे।

इनके साथ कई एजेंसियों के प्रमुख इस डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहने वाले हैं। राजस्थान पुलिस की ओर से सभी मेहमानों की रहने की व्यवस्था सरकारी आवासों में की गई है।

इस बात का ध्यान रखा गया है कि किसी भी मेहमान को प्राइवेट स्थान यानी की होटल में नहीं ठहराया जाए।

गृहमंत्री अमित शाह और एनएसए डायरेक्टर अजीत डोभाल तीन दिन तक इस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे। अमित शाह 5 जनवरी को दोपहर 1 बजे विशेष विमान से अजीत डोभाल के साथ जयपुर एयरपोर्ट पर आएंगे। इसके बाद दोनों इस कॉन्फ्रेंस में पहुंचेंगे। अमित शाह और अजीत डोभाल के लिए जयपुर में रुकने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई हैं।

गुरुवार को वीआईपी रूट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रिहर्सल की गई।

गुरुवार को वीआईपी रूट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रिहर्सल की गई।

मोदी शाम को पहुंचेंगे

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में चल रही डीजी-आईजी कांफ्रेस में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 जनवरी को दिल्ली से साढ़े 4 बजे रवाना होंगे। उनका विमान शाम को साढ़े 5 बजे जयपुर लैंड करेगा। जयपुर एयरपोर्ट से पीएम सीधे राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर पहुंचेगे। रात 9 बजे तक पीएम कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। रात 9.30 पर पीएम राजभवन पहुंच जाएंगे।

जहां रात को विश्राम करेंगे। 6 जनवरी को पीएम सुबह 8 बजे राजभवन से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के लिए रवाना होंगे। 8.15 बजे वह सेंटर में पहुंच जाएंगे। रात 8 बजे तक मोदी सेंटर में ही डीजी आईजी के साथ कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहेंगे। 7 जनवरी को पीएम सुबह 8 बजे फिरि कार्यक्रम में मौजूद होने के लिए सेंटर पहुंचेंगे। अधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद साढ़े 4 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

विधानसभा के पास बने विधायक क्वार्टरों में सभी मेहमानों रुके हैं।

विधानसभा के पास बने विधायक क्वार्टरों में सभी मेहमानों रुके हैं।

एसपीजी ने 10 दिन से संभाल रखा मोर्चा

डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री के इतने लम्बे समय पर रहने के कारण एसपीजी ने पिछले 10 दिन से मोर्चा संभाला हुआ है। एसपीजी ने राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर को अपने कब्जे में ले लिया है। यहां आने और जाने के हर मार्ग पर पुलिस का बड़ा पहरा लगा हुआ हैं। एसपीजी ने सुरक्षा और व्यवस्था की जिम्मेदारी खुद ले रखी हैं। स्टेट पुलिस को इंतजाम करने के लिए कहा गया है।

अधिकारियों के रुकने के लिए तैयार किए गए विधायकों के आवास में लग्जरी सुविधाएं दी गई हैं।

अधिकारियों के रुकने के लिए तैयार किए गए विधायकों के आवास में लग्जरी सुविधाएं दी गई हैं।

डीजीपी राजस्थान को मिला निमंत्रण

इस कॉन्फ्रेंस में तीन दिन होने वाले कार्यक्रम में डीजीपी राजस्थान को भी बुलाया गया है। गृह मंत्रालय की ओर से यह निमंत्रण सभी राज्यों के डीजी को पास गया था। हर राज्य को एक या दो अधिकारी ब्रीफ करेंगे।

डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस के दौरान सामरिक सूचना, इंटेलिजेंस, बॉर्डर सिक्योरिटी, बॉर्डर पर लगने वाली लेजर वॉल, फोर्स के लिए हथियार और अपडेट हथियारों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही साइबर इंटेलिजेंस सहित 21 टॉपिक्स पर इस कॉन्फ्रेंस के दौरान चर्चा की जाएगी। इस दौरान सभी डीजी या आईजी को अपने प्रदेश के लॉ एंड ऑर्डर और क्राइम पर बोलने का मौका मिले।

सीएम भजनलाल डीजी सम्मेलन को लेकर दो बार अधिकारियों की मीटिंग कर चुके हैं।

सीएम भजनलाल डीजी सम्मेलन को लेकर दो बार अधिकारियों की मीटिंग कर चुके हैं।

डीजी-आईजी ने किया योग

कॉन्फ्रेंस में पहुंचे अधिकारियों के लिए गुरुवार सुबह 6 बजे विधायक आवास के गार्डन में योगा क्लास रखी गई। कुछ डीजी योगा करने पहुंचे। अधिकांश सर्दी अधिक होने के कारण कमरों में ही रहे। 9 बजे सभी अधिकारियों के बस से सेंटर पर पहुंचाया गया।