शिवपुरी। पिछोर के बाचरौन चौराहे के पास मंगलवार की दोपहर एक चलती बाइक में आग लग गई । जिससे बाइक सवार युवक प्रागीलाल पुत्र भगवानदास निवासी काली पहाड़ी डामरौन हादसे का शिकार होने से बाल बाल बच गया। पीडि़त युवक अपनी बाइक क्रमांक एमपी 33 बीए 4237 की पिछोर में सर्विस कराने आया था और बाइक की सर्विस कराने के बाद वह वापस गांव लौट रहा था तभी उसके पैरों में आग लगने जैसी जलन हुई जब उसने गाड़ी रोककर देखा तो बाइक में आग लग रही थी। तुरंत ही प्रागीलाल बाइक को छोड़कर उससे दूर हट गया और देखते ही देखते बाइक धूं-धूं कर जल गई। घटना की जानकारी पीडि़त युवक ने तुरंत ही पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया है।
चलती बाइक में आग लगने से बाल बाल बचा युवक | Pichore ,Shivpuri News
टैग: pichore



