शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पनिहारा तिराहा पर बीते कल शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया ट्रक से सीमेंट की बोरियां उतारते समय हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई 11 KV के तार से टकराया मजदूर प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 06 राजबाढ़ा मोहल्ला खनियाधाना निवासी हेमंत रजक (26 वर्ष) पुत्र गोपाल रजक मजदूरी का काम करता था। वह पनिहारा तिराहा पर कम्मा साहू के यहाँ खड़े ट्रक (क्रमांक RJ09GD8725) पर चढ़कर भरी हुई सीमेंट की बोरियां उतार रहा था। जैसे ही ट्रक थोड़ा आगे बढ़ा, ऊपर से गुजर रही 11 KV (केवी) की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से हेमंत को जोरदार करंट लग गया और वह सीधे नीचे गिर पड़ा अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित हादसे के दौरान साथ में काम कर रहे साथी मजदूरों—कमल रजक, फूल सिंह रजक और अवधेश रजक ने तुरंत परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही मृतक के बड़े भाई नीरज रजक और पिता गोपाल रजक मौके पर पहुंचे और अचेत अवस्था में हेमंत को तुरंत सरकारी अस्पताल खनियाधाना लेकर पहुंचे। वहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद हेमंत को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुरू की कार्रवाई घटना के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम (PM) हाउस खनियाधाना में रखवाया गया। आज मृतक के भाई नीरज रजक की मौखिक रिपोर्ट पर खनियाधाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।




