Press "Enter" to skip to content

शराब के लिए पैसे न देने पर युवक के साथ मारपीट | Pichore News


शिवपुरी। पिछोर के ग्राम बनोटा में विगत रात्रि चार आरोपियों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी। आरोपीगण उससे शराब के लिए रूपयों की मांग कर रहे थे। जब पीडि़त युवक ने रूपए देने से इंकार दिया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई लगा दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 327, 294, 341, 323, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार आनंद पुत्र महेश शर्मा विगत रात्रि करीब 8:30 बजे गांव से टहलकर अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में उसे आरोपी अवधेश लोधी, कुलदीप लोधी, सुरेंद्र लोधी और नरेंद्र लोधी ने रोक लिया। जिन्होंने आनंद से शराब के लिए रूपए की मांग की। जब आनंद ने रूपए देने से इंकार कर दिया तो आरोपी उसके साथ गाली गालौच करने लगे। जब उसने गाली देने से रोका तो चारों ने उसे पकड़कर उसकी मारपीट कर दी। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!