Press "Enter" to skip to content

ग्राम पंचायत मनपुरा में वरिष्ठ, युवा एवं दिव्यांग मतदाताओं को किया सम्मनित | Pichore News

रैली एबं रंगोली का किया आयोजन
सीईओ जिला पंचायत ने सभी से वोट डालने की अपील की
पिछोर। सी ई ओ जिला पंचायत एच पी वर्मा ने खनियाधाना एबं पिछोर के ग्रामो का भ्रमण किया जिसमें निर्माण कार्यो के साथ स्वीप प्लान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान में रैली ,युवा मतदाता एबं बरिष्ट मतदाताओ को सम्मानित किया गया।इसी क्रम में ग्राम पंचायत मनपुरा में रैली ,युवा नवीन मतदाताओ एबं वरिष्ठ मतदाताओ को सम्मानित किया।युवा मतदाताओ में ज्योति योगी एबं पीयूष परिहार बरिष्ट मतदाताओ में देव लाल,शंकर लाल श्रीवास्तव,मूलाराम परिहार,रामदयाल शिवहरे,हरदास परिहार,हरिराम प्रजापति एवं दिव्यांग मतदाताओ में वलकृष्ण केवट,देवी लाल योगी एबं भूतपूर्व सैनिक मुंशीलाल धौलपुरिया को सी ई ओ जिला पंचायत एच पी वर्मा ने सम्मानित किया।अपने उद्बोधन में श्री वर्मा ने कहा लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए 12 मई दिन रविबार को सभी मतदान करे एबं एपिक कार्ड के साथ निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 11 परिचय पत्रो में से एक और परिचय पत्र आबश्यक रूप से लेकर आए।कार्यक्रम के दौरान कार्यपालन यंत्री राजीव पांडे मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाश राज घनघोरिया द्वारा शपथ दिलाई गई।ए ई रघुबंसी ए ई विनोद चितोडिय़ा स्वीप प्रभारी सुरेंद्र शर्मा सचिव रामबिहारी शर्मा, दीपेश बंशल उपस्थित रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!