
शिवपुरी पुलिस द्वारा डकैती की योजना बनाते हुये 04 लोगों को किया गिरफ्तार
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी पिछोर श्री रत्नेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में घटना घटित करने से पहले डकैती की योजना बनाते 04 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
कल दिनाँक 07.06.2019 को थाना प्रभारी पिछोर निरी. अजय भार्गव को मुखविर सूचना मिली कि मंडी के पीछे वेयर हाउस के पास कुछ लोग चैधरी पेट्रोल पम्प पर डकैती की योजना बना रहे है। थाना प्रभारी पिछोर निरी. अजय भार्गव द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराने पर अति0 पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एसडीओपी पिछोर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिछोर के नेतृत्व में 03 टीमें बनाकर मुखविर द्वारा बताये गये स्थान पर दविश दी तो पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। जिनमें से 04 आरोपियों को हमराह फोर्स की मदद पकड़ा एवं 01 आरोपी भाग निकला पकड़े गये आरोपियों से नाम पता पूछने पर एक ने अपना नाम नेपाल सिंह यादव नि. ग्राम कोरवास थाना ईशागढ़ जिला अशोकनगर, जिसके कब्जे से 01 अवैध अधिया 315 बोर की व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर के मिले, दूसरे ने अपना नाम हरिराम लोधी निवासी ग्राम रिछारी थाना खनियाधाना बताया जिसके कब्जे से लोहे का एक धारदार बका मिला। तीसरे ने अपना नाम महाराज सिंह नि. चुआना थाना खनियाधाना बताया जिसके कब्जे से एक कुल्हाड़ी मिली। चैथे ने अपना नाम छोटेलाल आदिवासी निवासी ग्राम नदनवारा मजारा चुआना थाना खनियाधाना बताया, के कब्जे से एक भाला मिला। उक्त आरोपियो को थाने लाकर सख्ती से पूछताछ करने पर इनके पास चोरी की 05 मोटर साइकिल होना बताया। उक्त पाँचों मोटर साइकिलों को भी बरामद कर लिया गया है एवं और चोरी की मोटर साइकिल बरामद होने की संभावना है आरोपियों से भागे हुये पाँचवे आरोपी का नाम पता पूछा तो उसका नाम जयपाल ठाकुर निवासी ग्राम रिछाई थाना खनियाधाना का होना बताया जिसकी तलाश अभी जारी है। पाँचों आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्र. 250/19 धारा 399,400,402 भादवि एवं 11,13 एमपीडीपीके एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी पिछोर निरी. अजय भार्गव, उनि रामेन्द्र सिंह चैहान, उनि संजीव पंवार, उनि नीतेश जैन, सउनि प्रकाश सिंह रघुवंशी, सउनि अरविन्द भदौरिया, प्रआर. 479 अरविन्द यादव, आर. रामअवतार, आर. मलखान, आर. हिमांशु चतुर्वेदी, आर. अशोक जाट, आर. रामनाथ, आर. कुलदीप चतुर्वेदी, आर. माधव शंकर, आर. राधे जादौन की अहम भूमिका रही।






Be First to Comment