Press "Enter" to skip to content

पति घर छोडकर चला गया, दुखी पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत | Pichore News

शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के तहत पति के घर से चले जाने के गम में महिला ने अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला को पिछोर से जिला अस्पताल लाया गया जहां महिला की मौत हो गई। 
जानकारी के अनुसार संतोषी पत्नी रघुवीर आदिवासी निवासी नयाखेडा थाना पिछोर के पति रघुवीर से बाद विवाद चल रहा था। जिसके चलते रघुवीर घर जोड कर चला गया। जहां वह काफी दिनों तक घर नहीं लौटा। पति के घर ना आने के गम में पत्नि ने अपने घर पर जहर खा लिया। जिसके चलते उसे जिला चिकित्सालय रैफर किया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला विवेचना में लेकर जांच शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!