शिवपुरी। पिछोर के ग्राम काली पहाड़ी में एक 20 वर्षीय युवती को उसका प्रेमी विवाह का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गया और उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन जब पीडि़ता ने आरोपी से विवाह करने के लिए कहा तो आरोपी ने उससे इंकार कर दिया और उसे छोड़कर चला गया जिस पर पीडि़ता ने आरोपी के खिलाफ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 376, 366 के तहत प्रकरण कायम कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बीते वर्ष 1 नवम्बर 2018 को रात्रि मेंं ग्राम लुढिय़ा नयाखेड़ा निवासी एक आरोपी देवेंद्र पुत्र हरिराम लोधी काली पहाड़ी में रहने वाली 20 वर्षीय युवती रानी (काल्पनिक नाम) को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। उसके बाद से ही परिजन युवती की तलाश में जुटे हुए थे। इस दौरान आरोपी ने युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और जब वह उससे विवाह करने के लिए कहती तो आरोपी उसकी बात को टाल जाता था। लगभग 6 माह तक आरोपी ने उसका दैहिक शोषण किया और जब अति हो गई तो पीडि़ता ने आरोपी से विवाह करने की जिद की। जिस पर आरोपी ने उससे विवाह करने से इंकार कर दिया और उसे छोड़कर चला गया। इससे व्यथित होकर पीडि़ता अपने गांव पहुंची और उसने आरोपी द्वारा किए गए कृत्य के बारे में परिवारजनों को बताया। बाद में पीडि़ता थाने पहुंची जहां उसने अपनी शिकायत दर्ज करा दी।





Be First to Comment