
पिछोर। लोकसभा निर्वाचन 2019 निष्पक्ष एबं निर्भीक हो इसके लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सहायक निर्वाचन अधिकारी उदय सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में स्वीप प्लान के अंतर्गत ग्रामीण/शहरी क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में आज ग्राम पंचायत सेमरी एबं नाँद में 12 मई को होने बाले मतदान के लिये मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।कार्यक्रम में एस डी एम श्री सिकरवार ने अपने उदबोधन में कहा कि मत डालने के लिए एपिक कार्ड के अलावा एक आइडेंटी पू्रफ और ले जाना होगा जिसमें आधार कार्ड, किसी प्रकार का परिचय पत्र ड्राइविंग लाइसेंस ,जॉब कार्ड, बैंक पास बुक,एबं अन्य दस्तावेज जो भारत निर्वाचन आयोग ने चिन्हित किये हैं। वोट डालने आबश्यक रूप से ले जाए।इसके पश्चात उपस्थित जनसमुदाय को शपथ एबं रैली का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान सी ई ओ प्रभाश राज घनघोरिया ,एस ए डी ओ ए एस चौहान उद्धानकी प्रभारी जे पी महते के अलावा कृषि विभाग के कर्मचारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।






Be First to Comment